Header Ads

बुशमैन जनजाति: निवास क्षेत्र, अर्थव्यवस्था, समाज और संस्कृति | Bushman Janjati In Hindi

Bushman Janjati In Hindi (Bushman Tribe) विश्व की प्रमुख जनजातियों में से एक है। इस लेख में Bushman Janjati के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है। 

Bushman Janjati In Hindi
Bushman Janjati In Hindi


 Table Of Content


'बुशमैन' शब्द का अर्थ क्या होता है? - Bushman Janjati In Hindi

'बुशमैन' शब्द 17वीं सदी में डच आप्रवासियों द्वारा, दक्षिण अफ्रीका के आखेटक (शिकारी) लोगों को दिया गया था।

'बुशमैन' शब्द डच भाषा के शब्द 'बॉसीसमैन' से आया है, जिसका अर्थ 'अपराधी/डाकू' होता है।

आजकल बुशमैन शब्द निंदात्मक समझा जाता है। 


बुशमैन जनजाति का निवास क्षेत्र 

बुशमैन जनजाति विश्व की एक प्रमुख और बेहद प्राचीन जनजातियों में से एक है जो दक्षिण अफ्रीका के इलाकों में निवास करती है। बुशमैन जनजाति मुख्य रूप से केवल बोत्सवाना, अंगोला और नामीबिया (कालाहारी मरुस्थल) तथा दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका के उपोष्ण घास के मैदानी भागों तक सीमित निवास करती है

दक्षिण अफ्रीका के निवासी सान/सैन पारम्परिक रूप से आखेटक संग्राहक लोग हैं जो 30 से 100 व्यक्तियों के छोटे दलों में रहते हैं। 


बुशमैन जनजाति के प्रजातीय लक्षण - Bushman Janjati

  • बुशमैन लोग नाटे कद (5 फीट 4 इंच) के होते है। 
  • इनके मोटे होंठ बाहर निकले होते है, किंतु इनके जबड़े बाहर की ओर निकले हुए नही होते हैं।
  • आंखें चौड़ी होती हैं जो नीग्रो और नीग्रोटो जाति के मुख्य लक्षण हैं।
  • इनके बाल बिखरे और लहरदार होते हैं।

निवास क्षेत्र का भौतिक पर्यावरण 

बुशमैन जनजाति जिस क्षेत्र में निवास करती हैं वह एक वृहद पठार है और इस पठार के पूर्व में विशाल पर्वत श्रृंखलाए तथा दक्षिण-पश्चिम में उपोष्ण घास के मैदान तथा सुदूर उत्तर की ओर प्रसिद्ध 'एटोशा राष्ट्रीय उद्यान' स्थित है। 

पूर्वी भाग में प्रचुर मात्रा में वर्षा होने के कारण वहां घने वन पाए जाते है किन्तु पश्चिम की ओर वर्षा की मात्रा कम होती जाती है और ये वन लम्बी घास की कंटीली झाड़ियों के विस्तार और अंत में अनावृत रेतीले और  पथरीले मरुस्थल में लुप्त हो जाती है। 


कालाहारी मरुस्थल एक गर्म और उजड़ा क्षेत्र है जहां वर्षा बहुत कम होती है। क्षणित नदियाँ कालाहारी मरुस्थल की विशेषता है। कालाहारी मरूस्थल में कंटीली झाड़ियां, बबूल के वृक्ष और कुछ जगह छोटी घास पाई जाती है। इस मरूस्थल के अधिक सूखे भाग में कुछ फलीदार पौधे विशेषकर 'बुशमैन खरबूजे' उग आते है, जिन्हें 'शमा' और 'नरस' कहा जाता है।

 

विश्व की अन्य प्रमुख जनजातियाँ:


आखेट, औजार और भोजन

बुशमैन जनजाति मुख्य रूप से एक आखेटक और संग्राहक जनजाति है और इनके लिए पौधों के संग्रहण की अपेक्षा आखेट अधिक महत्वपूर्ण है। शिकार के लिए ये लोग विष (जहर) लगे बाणों का इस्तेमाल करते है। 

शिकार के लिए ये लोग कई तरीकों को अपनाते है जैसे की जानवरों की बोली निकालकर जानवरों को गुमराह करना, जानवरों को दलदल में फ़साना, विष लगे बाणों से शिकार पर हमला करना, जाल लगाकर उसमें शिकार को फासना आदि। 


बुशमैन लोग जानवरों के अंगों का उपयोग अलग-अलग कामों में करते है जैसे की अस्थि का उपयोग बाणों के शाफ़्ट बनाने में तथा आंत का उपयोग धनुष की डोरी के रूप में किया जाता है। शतुरमुर्ग अथवा जिराफ की टांगों की अस्थियों को चीर-छील कर तीर के लिए बढ़िया नोक तैयार की जाती है। हिरण की खाल इस्तेमाल वस्त्र और थैले बनाने में किया जाता है। 


जलवायु की प्रतिकूल दशाओं के कारण ये लोग ना तो कृषक है और ना ही पशुपालक अतः प्रत्येक परिवार अपना भोजन स्वयं प्राप्त करता है। बुशमैन सर्वभक्षी होते हैं और कंद-मूल, बेर, लार्वा, कीड़े और छोटे शिकार जैसे - कछुआ, दीमक, मेंढक, हिरण, चींटियों तथा छिपकली आदि को खाते है।


वस्त्र 

बुशमैन जनजाति के लोग बहुत कम वस्त्र पहनते हैं क्योंकि इनके क्षेत्र में गर्मी अधिक होती है। वस्त्र के नाम पर पुरुष एक तिकोनी लंगोट पहनते हैं जिसकी नोक टांगों के बीच होकर पीछे की ओर जाती है। स्त्रियां सामने की ओर चोकोर एप्रन कमर से लटका कर पहनती है, जबकि अधिक आयु की स्त्रियां पीठ पर भी एप्रन पहनती है, जो कंधों से लटका रहता है। लेकिन स्त्रियों के वस्त्रों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण वस्तु लबादा (चोंगा) होता है, जिसे स्थानीय भाषा में क्रॉस (kross) कहा जाता है। यह वस्त्र और बिस्तरबंद दोनों ही होता है।

 

बुशमैन जनजाति का समाज और संस्कृति - Bushman Tribe Society and Culture In Hindi

  • बुशमैन जनजाति के लोग घुमन्तु प्रवृति के होते है और छोटे-छोटे समूहों में निवास करते है। 
  • बुशमैन दल और उसका क्षेत्र एक छोटा राज्य होता है, इसमें कई परिवार शामिल रहते है, प्रत्येक की अपनी स्वयं की एक झोपडी होती है। 
  • केवल सूखे के दिनों में ही सभी बुशमैन परिवार किसी जल स्रोत के निकट एकत्रित होते है, वर्ष के शेष दिनों में ये यहाँ-वहां घूमते रहते हैं। 
  • शिविर की स्थापना के लिए जगह का चयन परिवार के सबसे वरिष्ठतम व्यक्ति द्वारा किया जाता है।  
  • बुशमैन जनजाति में अधिकांश विवाह एकविवाही होते है हालांकि यहाँ बहुविवाह प्रचलित है। 
  • अकाल के समय बुशमैन महिलाएँ गर्भधारण करना बंद कर देती है। 
  • ये लोग शिकार किये जाने वाले पशुओं की जातियों की मादा और अल्पवयस्कों को हानि न पहुँचाने का ध्यान रखते है। 
  • बुशमैन लोग गुफाओं और पहाड़ी आश्रय स्थलों की दीवारों पर सुन्दर चित्रकारी करते हैं। 

इतिहास के महत्वपूर्ण लेख:

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.